Big News : कोरोना के बाद उत्तराखंड में डेंगू का डंक, 3 और लोगों में पुष्टि - Khabar Uttarakhand - Latest Uttarakhand News In Hindi, उत्तराखंड समाचार

कोरोना के बाद उत्तराखंड में डेंगू का डंक, 3 और लोगों में पुष्टि

Reporter Khabar Uttarakhand
2 Min Read
dengue

control dengue

देहरादून : कोरोना के बाद देहरादून समेत उत्तराखंड में डेंगू का कहर बरपना शुरु हो गया है। देहरादून में कई जगहों पर डेंगू का लार्वा मिला है। वहीं बता दें कि एक के बाद एक कर खई मामले सामने आ रहे हैं जिससे लोगों में हड़कंप मच गया है। डेंगू का डंक खतरनाक साबित हो सकता है इसलिए सरकार इससे बचाव के लिए अभी से कई अभियान चला रही है।

आपको बता दें कि बुधवार को देहरादून में 3 और लोगों में डेंगू की पुष्टि हुई है। इनमें खुड़बुड़ा निवासी 41 वर्षीय व्यक्ति, इंद्रानगर निवासी 45 वर्षीय महिला व 37 वर्षीय क्लेमेनटाउन निवासी महिला शामिल हैं। क्लेमेनटाउन निवासी जिस महिला में डेंगू की पुष्टि हुई है, उनकी कीमोथेरेपी भी चल रही है। फिलहाल तीनों मरीजों की स्थिति सामान्य है।

जिला वेक्टर जनित रोग नियंत्रण अधिकारी सुभाष जोशी ने जानकारी दी कि पहले भी दो लोगों में डेंगू की पुष्टि हुई थी जिसमे एक युवक औऱ एक बुजुर्ग शामिल हैं। वहीं फिर से तीन में डेंगू की पुष्टि हुई है। जहां तीनों रहते हैं वहां विभागीय टीम को भेजा गया था औऱ वहां लार्वा की जांच की गई लेकिन वहां मच्छरों की संख्या न्यून पाई गई। और ना ही कोई अन्य वहां बुखार से पीड़ित मिला।

सुभाष जोशी ने जानकारी दी कि इन क्षेत्रों में नियमित फागिंग के साथ ही दवा का छिड़काव भी किया गया है। दून में अब तक छह व्यक्तियों में डेंगू की पुष्टि हो चुकी है जो की चिंता का विषय है। कोरोना के कहर के बीच डेंगू का डंक गहराता जा रहा है। लोगों को सतर्क रहने की जरुरत है। अपने घरों के आस पास पानी को जमा ना होने।

Share This Article