UttarakhandDehradun NewsHighlight

देहरादून में बढ़ रहा डेंगू का प्रकोप, लगातार हो रही बारिश के बीच स्वास्थ्य विभाग ने जारी किया हाई अलर्ट

देहरादून में डेंगू का प्रकोप दिन पर दिन बढ़ रहा है। पिछले दो दिन से लगातार हो रही बारिश के बीच स्वास्थ्य विभाग ने हाई अलर्ट जारी किया है। स्वास्थ्य विभाग ने अस्पताल प्रशासन को इमरजेंसी में तुरंत इलाज देने के लिए स्टाफ को तैयार रहने के निर्देश दिए हैं।

अस्पतालों को दिए हाई अलर्ट पर रहने के निर्देश

मिली जानकारी के मुताबिक देहरादून के सीएमओ डॉ. संजय जैन ने बताया कि बारिश के साथ-साथ देहरादून में डेंगू का भी प्रकोप बढ़ रहा है। रोजाना डेंगू के नए मरीज मिल रहे हैं। इसके साथ ही बदले मौसम में सर्दी, खांसी और बुखार के मरीज भी बढ़ रहे हैं। इसे देखते हुए अस्पतालों को हाई अलर्ट पर रखा गया है।

कुछ क्षेत्रों को हाई रिस्क जोन के रूप में चिह्नित

डेंगू से बचाव के लिए स्वास्थ्य विभाग ने कुछ क्षेत्रों को हाई रिस्क जोन के रूप में चिह्नित किया है। यह वे क्षेत्र हैं जहां रोज कम से कम एक मरीज डेंगू से पीड़ित मिल रहा है। वहीं जिन क्षेत्रों में पिछले साल सबसे ज्यादा डेंगू के मरीज मिले थे उन्हें हाई अलर्ट जोन के रूप में चिह्नित किया है।

स्वास्थ्य विभाग की टीम द्वारा किया जा रहा एंटी लार्वा का छिड़काव

सीएमओ डॉ. संजय जैन ने बताया कि इन इलाकों में डेंगू की जांच और बचाव के लिए स्वास्थ्य विभाग की टीम लगातार भ्रमण कर रही है। इसके साथ ही एंटी लार्वा का छिड़काव और फॉगिंग की जा रही है।

Sakshi Chhamalwan

उत्तराखंड की युवा और अनुभवी पत्रकार साक्षी छम्मलवाण टीवी और डिजिटल मीडिया दोनों में कार्य का अनुभव रखती हैं। वर्तमान में वे खबर उत्तराखंड (khabaruttarakhand.com) से जुड़ी हैं। उत्तराखंड की राजनीतिक हलचल, देश-दुनिया की प्रमुख खबरें और धर्म से जुड़े विषयों पर इनकी रिपोर्टिंग तथ्यपरक और गहन होती है। उत्तराखंड | TV + Digital Media खबर उत्तराखंड
Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें