AIIMS Rishikesh NewsDehradun NewsHighlight

उत्तराखंड में डेंगू की दस्तक, यहां मिला पहला मामला

Breaking uttarakhand news

देहरादून: कोरोना से अभी कुछ राहत मिली है। लेकिन, अब सरकार और स्वास्थ्य विभाग के सामने दूसरी समस्या खड़ी हो गई है। राजधानी देहरादून में डेंगू ने दस्तक दे दी है। एक बहुतर्ग में इस साल के पहले मामले की पुष्टि हो गई है। उनको प्राइवेट अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

जानकारी के अनुसार डालनवाला के निवासी अपनी अन्य बीमारी से पीड़ित हैं। बीते दिनों वह पैर सुन्न सुन्न होने की शिकायत पर होने पर वह कैलाश अस्पताल में भर्ती हुए। उनकी अन्य तमाम जांच के साथ ही डेंगू की भी जांच कराई गई, जिसमें डेंगू की पुष्टि हुई।

जिला वेक्टर जनित रोग नियंत्रण अधिकारी सुभाष जोशी ने बताया कि मरीज पूरी तरह स्वस्थ है और उन्हें बुखार आदि कुछ नहीं है। यह मामला सामने आने के बाद डालनवाला क्षेत्र में निरोधात्मक कार्रवाई की गई है।

Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें