Haridwar NewsHighlight

लक्सर : डेंगू को लेकर स्वास्थ्य विभाग अलर्ट, इन बातों का रखें ध्यान

लक्सर : लक्सर में डेंगू को लेकर स्वास्थ्य विभाग अलर्ट नजर आ रहा है। आपको बता दें कि लक्सर के आसपास के क्षेत्र में डेंगू अपने पैर पसार रहा है जिसके चलते लक्सर में स्वास्थ्य विभाग अलर्ट नजर आ रहा है. लक्सर के एक गांव में एक साथ कई लोगों में डेंगू की पुष्टि हो चुकी है।

इस बाबत जब डॉक्टर जार्ज सैमुअल से बात की गई तो उन्होंने बताया कि आस-पास के गांव में डेंगू का प्रकोप बढ़ रहा है लेकिन अभी लक्सर में डेंगू इतना नहीं है. साथ ही उन्होंने लोगों से अपील की है कि वह अपने आसपास गंदगी ना होने दें और कूलर आदि में पानी इकट्ठा ना होने दें. मच्छरदानी का प्रयोग करें व ऑल आउट का प्रयोग करें जिससे डेंगू जैसी खतरनाक बीमारी से बचा जा सके और अगर बुखार आए तो तुरंत सीएससी पहुंचकर उनकी सलाह लें।

Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें