Big NewsBjp UttarakhandGanesh GodiyalHarish RawatNainital NewsPritam SinghPushkar Singh Dhami​Rahul Gandhi NewsTrivendra Singh RawatUttarakhand Congress

हल्द्वानी पहुंचे दिल्ली के CM अरविंद केजरीवाल, फूंकेंगे चुनावी बिगुल. करे सकते हैं बड़ा ऐलान

aap arvind kejriwalदिल्ली के सीएम और आम आदमी पार्टी के राष्‍ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल उत्तराखंड के दौरे पर हैं। आप ने उत्तराखंड में चुनावी  बिगुल फूंक दिया है। बता दें कि आज रविवार को अरविंद केजरीवाल पंतनगर एयरपोर्ट पहुंचे जहां समर्थकों ने उनका जोरों शोरों से स्वागत किया। इसके बाद बायरोड उनका काफिला हल्द्वानी के लिए रवाना हुआ। इस दौरान समर्थकों ने जमकर नारेबाजी की। हल्द्वानी में प्रस्तावित कार्यक्रम में शामिल होने के लिए अरविंद केजरीवाल रविवार को 11: 50 पर पंतनगर एयरपोर्ट पहुंचे।

सीएम पद के उम्मीदवार अजय कोठियाल उत्तराखंड प्रभारी दिनेश मोहनिया प्रदेश उपाध्यक्ष अल्पसंख्यक मोर्चा अब्दुल कादिर, प्रदेश उपाध्यक्ष डॉ विनोद चौधरी सहित अन्य समर्थकों ने पुष्पगुच्छ देकर उनका जोरदार स्वागत किया। एयरपोर्ट परिसर के बाहर करीब 100 गाड़ियों का काफिला मौजूद था. जो की अरविंद केजरीवाल के साथ चला। उनके फ्लाइट एयरपोर्ट से बाहर निकलने पर उन्होंने जोरदार नारे लगाए और अरविंद केजरीवाल हल्द्वानी के लिए रवाना हो गए।

बता दें कि इसके पहले स्वागत के लिए सीएम पद के उम्मीदवार अजय कोठियाल और प्रदेश प्रभारी दिनेश मोहनिया समेत अन्य नेता एयरोपोर्ट पहुंचे। एयरपोर्ट प्रोटोकॉल के तहत केजरीवाल के स्वागत के लिए सभी को अंदर जाने से रोक दिया गया। बाद में पुलिस प्रशासन और एयरपोर्ट प्रबंधन की ओर से सिर्फ दो लोगों को प्रवेश करने की अनुमति दी गई। इसके बाद सीएम पद के उम्मीदवार अजय कोठियाल और उत्तराखंड प्रभारी दिनेश मोहनिया को पुष्प गुच्छ देकर सीएम केजरीवाल के स्वागत के लिए अंदर जाने की अनुमति दी गई। जबकि बाकी नेता कार्यकर्ता उनका बाहर इंतजार करते दिखे।

Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें