अयोध्या जाएंगे दिल्ली के सीएम केजरीवाल, राम मंदिर में करेंगे दर्शन
22 जनवरी 2024 को हुए राम मंदिर के प्राण प्रतिष्ठा के कार्यक्रम के लिए कई विपक्षी दलों के नेताओं को आमंत्रित किया था। हालांकि कोई विपक्षी नेता ने तो कार्यक्रम में गया और न ही अब तक मंदिर में रामलला के दर्शन करने गया था। इस बीच दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल को लेकर खबर आई है कि वे सोमवार को अयोध्या में रामलला के दर्शन करने अयोध्या जाएंगे। अरविंद केजरीवाल पूरे परिवार के साथ जाएंगे और उनके साथ पंजाब के सीएम भगवंत मान भी जाएंगे।
हाल ही में अयोध्या पहुंचे थे सभी विधायक
वहीं हाल ही में उत्तर प्रदेश के सीएम योगी आदित्यनाथ सभी बीजेपी विधायकों के साथ अयोध्या में भगवान रामलला के दर्शन करने पहुंचे थे। इस दौरान उनके साथ कांग्रेस, बीएसपी, सुभासपा और राष्ट्रीय लोक दल के विधायक भी दर्शन करने पहुंचे थे। इस दौरान समाजवादी पार्टी के विधायक नहीं पहुंचे थे।
लाखों लोग कर चुके हैं दर्शन
22 जनवरी को पीएम नरेंद्र मोदी ने श्रीराम मंदिर की मूर्ति की प्रतिष्ठा हुई थी। इस दौरान कार्यक्रम में फिल्म, खेल धर्म के क्षेत्र से जुड़े अनेकों प्रतिष्ठित लोगों को भी आमंत्रित किया गया था। इसके बाद आम जनता के लिए भी राम मंदिर को खोल दिया गया है। तब से लाखों लोग राम मंदिर में आकर दर्शन कर चुके हैं।