कल उत्तराखंड जा रहा हूँ।
आम आदमी पार्टी कल एक बेहद महत्वपूर्ण घोषणा करने जा रही है। उत्तराखंड की प्रगति और विकास के लिए ये घोषणा एक मील का पत्थर साबित होगी।
— Arvind Kejriwal (@ArvindKejriwal) August 16, 2021
देहरादून : उत्तराखंड में चुनावी बिगुल बज चुका है। उत्तराखंड सहित अन्य पार्टियों के दिग्गज उत्तराखंड के दौरे पर दौरे कर रहे हैं। सभी पार्टियां 2022 के चुनाव की तैयारियों में जुट गई है। एक ओर जहां आज भाजपा ने उत्तराखंड सहित देशभर में जन आशीर्वाद यात्रा का शुभारंभ किया और रैली के जरिए जनता से रुबरु होते हुए भाजपा का प्रचार-प्रसार कर तो वहीं बता दें कि अब आम आदमी पार्टी भी जीत के लिए कोई मौका नहीं छोड़ना चाहती है। बता दें कि आप संयोजक और दिल्ली के मुख्यमंत्री और अरविंद केजरीवाल एक फिर उत्तराखंड आ रहे हैं। मिली जानकारी के अनुसार इस दौरान अरविंद केजरीवाल एक अहम घोषणाएं भी करने जा रहे हैं। इस बात की जानकारी सीएम केजरीवाल ने खुद ट्वीट कर दी।
जी हां बता दें कि 2022 में आप 70 विधानसभा सीटों पर चुनाव लड़ेगी। जीत हासिल करने के लिए और उत्तराखंड में सत्ता हासिल करने के लिए आप जी तोड़ मेहनत कर रही है। आप संयोजक और दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल एक बार फिर से उत्तराखंड आ रहे हैं।
केजरीवाल ने ट्वीट कर बताया कि वे कल यानी 17 अगस्त को उत्तराखंड पहुंचेंगे।उन्होंने आगे लिखा, आम आदमी पार्टी कल एक बेहद महत्वपूर्ण घोषणा करने जा रही है। उत्तराखंड की प्रगति और विकास के लिए ये घोषणा एक मील का पत्थर साबित होगी। इसके बाद देहरादून में रोड शो भी किया जाएगा। आपको बता दें कि जुलाई में भी केजरीवाल यहां पहुंचे थे। इस दौरान उन्होंने मुफ्त बिजली का पासा फेंका था।