Big NewsDehradun News

उत्तराखंड से बड़ी खबर : दिल्ली बुलाए गए अजय भट्ट, राजनाथ सिंह के साथ कल पहुंचेंगे देहरादून!

देहरादून: चुनाव में जीत हासिल करने के बाद भाजपा मंथन में जुटी हुई है। लेकिन, अब तक उस सवाल का जवाब नहीं मिला, जिसका सभी को इंतजार है। वो सवाल यह है कि उत्तराखंड का नया मुख्यमंत्री कौन होगा? अटकलों का दौर जारी है और तब तक जारी रहेगा, जब तक नाम का ऐलान नहीं हो जाता। बड़ा सवाल यह है कि आखिर किसके नाम पर मुहर लगेगी। उत्तराखंड का नया सीएम कौन बनेगा?

उत्तराखंड की सियासत से जुड़ी बड़ी खबर है। बता दें कि सूत्रों के हवाले से खबर मिली है कि नैनीताल उधम सिंह नगर से सांसद अजय भट्ट को अचानक दिल्ली बुलाया गया है. खबर है कि सांसद अजय भट्ट कल राजनाथ सिंह के साथ देहरादून पहुंचेंगे। आपको बता दें कि कल विधानमंडल की बैठक भी है।इसके बाद सीएम के नाम का ऐलान होगा।

आपको बता दें कि कार्यवाहक सीएम पुष्कर सिंह धामी का नाम सीएम बनने को लेकर अब तक सबसे आगे चल रहा था लेकिन अब मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार खबर है कि अजय भट्ट का नाम सीएम की दावेदारी में सबसे आगे चल रहा है। सूत्रों के हवाले से खबर है कि कार्यवाहक सीएम को उत्तराखंड में बड़ी जिम्मेदारी मिल सकती है। कहा जा रहा है कि सीएम धामी को प्रदेश अध्यक्ष बनाया जा सकता है। सूत्रों के हवाले से खबर मिली है कि वह कल सोमवार को राजनाथ सिंह के साथ सांसद अजय भट्ट देहरादून पहुंचेंगे. इसी के साथ खबर है कि कार्यवाहक सीएम को उत्तराखंड में बड़ी जिम्मेदारी मिल सकती है.

आपको बता दें कि अभी तक सीएम के नाम को लेकर औपचारिक पुष्टि नहीं हुई है लेकिन अभी तक दावेदारी में कार्यवाहक सीएम धामी, राज्यसभा सांसद अनिल बलूनी, रितु खंडूरी, पूर्व केंद्रीय मंत्री और सांसद रमेश पोखरियाल निशंक, मदन कौशिक को लेकर चर्चाएं चल रही थी लेकिन अब खबर है कि अजय भट्ट को दिल्ली बुलाया गया है। राजनीति का सियासी बाजार गर्म हो गया है और राजनीतिक गलियारों में हलचल बढ़ गई है।

 खबर है कि कल वह रक्षा मंत्री के साथ अएय भट्ट देहरादून पहुंचेंगे। इसके बाद सीएम पद को लेकर चर्चाओं का बाजार गर्म हो गया है। अब सभी के मन में यह सवाल उठ रहा है कि आखिर कल विधानमंडल की बैठक में क्या फैसला होता है और किसके सिर पर सीएम का ताज सजता है।

Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें