Big NewsDehradun News

देहरादून video : आम जनता बनी जज और पुलिस, खुद ही दे डाली युवकों को सजा

dehradun viral video

विकासनगर : पुलिस का काम पुलिस द्वारा न करके आम जनता द्वारा किया जा रहा है। अब लोग ही पुलिस का काम कर रहे हैं और लोग ही जज का काम कर रहे हैं। जी हां विकास नगर के धर्मावाला के वीडियो को देख तो ऐसा ही लग रहा है। दरअसल सहसपुर थाना क्षेत्र के धर्मा वाला पुलिस चौकी के पास लोगों ने दो मोबाइल चोरों को पकड़ा और उसको खुद ही बीच चौराहे पर सजा भी दे दी। हम ये नहीं कह रहे हैं युवक सही हैं लेकिन अपराध करने पर अपराध की सजा देने कोर्ट का काम है और जेल में डालना पुलिस का काम है लेकिन अब सोशल मीडिया के दौर के टाइम में लोग ही जज और पुलिस बन बैठे हैं।।

दरअसल हिमाचल पांवटा साहिब की ओर से आते हुए ट्रक को कुल्हाल खड़े हुए दो युवकों ने ट्रक चालक से लिफ्ट मांगी और कहा कि हमें धर्मा वाला की तरफ ही जाना है. ट्रक चालक ने दोनों युवकों को ट्रक में बैठा लिया. थोड़ी दूर चलने पर कुंजा ग्रंट शिमला बायपास पर दोनों युवकों ने ट्रक चालक को रुकने के लिए कहा और कहा कि उनको यहीं उतरना है। जैसे ही ट्रक चालक ने ट्रक को रोका इससे पहले चालाक कुछ समझ पाता दोनों युवक ट्रक में रखा हुआ मोबाइल लेकर जंगल की ओर फरार हो गए। वाहन चालक ने अपने परिचितों को इसकी जानकारी दी।

वहीं लोगों ने मोबाइल चोरों को कुल्हाल चेक पोस्ट पर दबोच लिया और पकड़कर धर्मा वाला ले आए। ड्राइवरों ने दोनों चोरों को धर्मा वाला चौराहे पर कड़ी सजा दी और मारा भी। मिली जानकारी के अनुसार दोनों चोर अक्सर चोरी करते हैं जो की नशे के आदी हैं।। वहीं इस मामले की जानकारी थाना पुलिस को नहीं हुई पुलिस ने कहा मामला पुलिस के समक्ष नहीं पहुँचा है।

लेकिन जो भी है अगर पुलिस को ही पुलिस का काम करने दिया जाए तो अच्छा है और कोर्ट का काम कोर्ट को ही करने दिया जाए तो अच्छा है। अगर ऐसे जनता ही सबका फैसला खुद ही करने लगे तो कोर्ट और थाने चौकियां क्या बंद कर देनी चाहिए?

https://youtu.be/dQDEXPBZmX4

Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें