Dehradun News

देहरादून : फ्लाईओवर पर दो कारों की भिड़ंत, 9 लोग घायल, वाहन के उड़े परखच्चे

देहरादून में बीते दिन दो बड़े सड़क हादसे हुए। एक ओर सहसपुर में कार ने राहगीरों को रौंद डाला जिसमे तीन लोगों की मौत हो गई तो वहीं लच्छीवाला फ्लाईओवर पर एक कार गलत दिशा में आकर सामने से आ रही दूसरी कार से टकरा गई। टक्कर लगने से दोनों कारों में सवार नौ लोग घायल हो गए। जिन्हें उपचार के लिए जौलीग्रांट अस्पताल में भिजवाया गया है।

कोतवाली अंतर्गत लच्छीवाला फ्लाईओवर पर शाम पांच बजे के आसपास दुघर्टना हुई। कोतवाली पुलिस ने बताया कि डोईवाला की ओर से आ रही एक कार देहरादून की ओर जाने के बजाए रास्ते का पता नहीं होने के कारण फ्लाईओवर पर भानियावाला की ओर मुड़ गई। इसी बीच भानियावाला की ओर से आ रही एक अन्य कार तेेजी से आकर टकरा गई।

टक्कर तेज गति से लगने पर दोनों वाहन बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गए। वाहनों में सवार करीब नौ लोग घायल हो गए। बताया कि गलत दिशा में आ रही कार में सना 21 पुत्री सलाउदीन निवासी अफजलगढ़ बिजनौर, नफीस अहमद (45) पुत्र रफीक अहमद, जावेद (34) पुत्र अब्दुल मलिक, शम्मी (45) पुत्र अलीम, मोहम्मद फारूख (35) पुत्र मोहम्मद दीन, रिजवान (42) पुत्र हाफिज सलाउदीन और नदीम अहमद (23) पुत्र समीर सभी निवासी अफजलगढ़ बिजनौर उत्तरप्रदेश के थे। सभी एक ही परिवार के सदस्य है। वहीं, दूसरी कार में सवार आलोक सिंह (29) पुत्र गजेन्द्र सिंह निवासी हर्रावाला और पवन (29) पुत्र गोपाल सिंह निवासी कर्णप्रयाग घायल हो गए है। सभी घायलों को उपचार के लिए जौलीग्रांट अस्पताल में भर्ती कराया गया है। कुछ लोगों को अधिक चोटें आई है।

Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें