Dehradun NewsHighlight

फिरौती के लिए देहरादून के व्यापारी के बेटे का किडनैप, पत्थर से कुचलकर शव सहारनपुर में फेंका

DEHRADUN BOY MURDERदेहरादून : मासूम बच्चे की हत्या से देहरादून दहल गया। फिरौती के लिए अपराधियों ने जघन्य अपराध को अंजाम दिया और घर का चिराग बुझा दिया। जी हां बता दें कि देहरादून के व्यापारी के बेटे की हत्या कर आरोपियों ने उसके शव को सहरानपुर में फेंक दिया। यूपी के सहारनपुर में देहरादून के किराना व्यापारी के बेटे की फिरौती वसूलने के लिए अपहरण कर हत्या कर दी गई। पुलिस ने इस मामले में दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। किडनैपर्स ने बच्चे को देहरादून से देवबंद लाकर उसकी ईंटों से हमला किया औऱ हत्या कर दी थी।

मांगी थी 10 लाख की फिरौती

इस मामले पर एसपी देहात अतुल शर्मा ने जानकारी दी कि देहरादून के सहसपुर थाना क्षेत्र निवासी किराना व्यापारी पप्पू के 5 साल के बेटे अभय का मंगलवार शाम अपहरण कर लिया गया था। उन्होंने बताया कि अपहरण के बाद अभय की रिहाई के लिये उसके पिता से 10 लाख रुपये की फिरौती मांगी गई थी। देहरादून पुलिस ने सीसीटीवी कैमरों की मदद से दो आरोपियों अनीस और अनीस सलमानी को गिरफ्तार किया है। पूछताछ के बाद थाना सहसपुर पुलिस दोनों आरोपियों को लेकर सहारनपुर के देवबंद थाना क्षेत्र पहुंची, जहां साखननहर पुल के पास से 5 साल के मासूम अभय का शव बरामद किया गया। ये सुन अभय के माता पिता के होश उड़ गए। मां बेसुध हो गई।

व्यापारी की दूकान के पास ही वैंल्डिग का काम करते थे

देवबंद एसपी देहरा ने बताया कि बालक के शव को पोस्टमार्टम के लिये भेजा गया है। आरोपियों का किराना व्यापारी की दूकान के पास ही वैंल्डिग का काम है। देहरादून पुलिस इस मामले की जांच कर रही है।

Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें