Dehradun NewsHighlight

देहरादून : बच्चा न होने पर दिया तीन तलाक, 7 के खिलाफ मुकदमा दर्ज

teen talaq

देहरादून में तीन तलाक का मामला सामने आया है। और हैरान इस बात की है कि तीन तलाक देने के पीछे कारण गजब है। जी हां बता दें कि पति ने पत्नी को इसलिए तीन तलाक दिया क्योंकि पत्नी के बच्चे नहीं हो रहे थे और दहेज की मांग पूरी नहीं कर पाई थी।

मामला कोतवाली क्षेत्र का है जहां पुलिस ने आरोपित पति समेत 7 के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है। पुलिस के अनुसार, पीड़ि‍त महिला ने बताया कि 3 मार्च 2019 को उसका निकाह सिंकदर से हुआ था। इसके कुछ दिन बाद ही पति और ससुराल वाले उसे दहेज के लिए मानसिक और शारीरिक रूप से प्रताड़ि‍त करने लगे। साथ ही बच्चे नहीं होने पर ताना मारने के साथ पीटना शुरू कर दिया था। इसके बाद 31 जनवरी 2021 को सिकंदर ने अपने स्वजनों के सामने महिला को तीन तलाक दे दिया। महिला ने आरोप लगाया कि उसे पीटा गया और कहा कि अब तेरा यहां कुछ नहीं है। शहर कोतवाली में तैनात इंस्पेक्टर एसएस नेगी ने बताया कि महिला की तहरीर पर सिकंदर, आबिद, नावेद, नाजिया, नेहा, अब्दुल औऱ मेहर आलम सभी निवासी मस्जिद वाली गली माजरा के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है।

Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें