Dehradun : देहरादून : RTO के इंस्पेक्टर पर दहेज के लिए पत्नी को पीटने का आरोप, 2019 में हुई थी शादी - Khabar Uttarakhand - Latest Uttarakhand News In Hindi, उत्तराखंड समाचार

देहरादून : RTO के इंस्पेक्टर पर दहेज के लिए पत्नी को पीटने का आरोप, 2019 में हुई थी शादी

Reporter Khabar Uttarakhand
2 Min Read
DOWRY CASE

DOWRY CASE

देहरादून में दहेज उत्पीडन का मामला दर्ज किया गया है। बता दें कि दहेज उत्पीड़न का आरोप किसी और पर नहीं बल्कि आरटीओ के इस्पेक्टर पर लगा है। इंस्पेक्टर की पत्नी ने नेहरू कॉलोनी थाने में पति के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है।

आपको बता दें कि मोहकमपुर निवासी एक महिला ने नेहरु कॉलोनी पुलिस को बताया कि उसकी शादी अप्रैल, 2019 को भानुप्रकाश के साथ हुई थी। शादी के कुछ दिन बाद ही उसके ससुरालवाले दहेज को लेकर उसे ताने मारते थे। साथ ही पति भी उसे पीटता था। महिला ने पुलिस को बताया कि उसका पति उस समय बागेश्वर में तैनात था। उस दौरान वो उसे अपने साथ ले गया था। महिला ने पुलिस को बताया कि उसका पति उसे पीटता था और जब ये बात उसने फोन पर अपनी सास को बताई तो उसकी सास व ससुर बागेश्वर पहुंच गए। महिला ने पुलिस को बताया कि जब उसने पति द्वारा पिटाई करने की अपने सास-ससुर को बताई तो उन्होंने भी महिला को गालियां देते हुए पीटा जिस कारण वो बेहोश हो गई। महिला का आरोप है कि ससुराल वाले उसे बेहोशी की हालत में मायके छोड़ आए जिसके बाद मायके वाले उसे दून अस्पताल ले गए और वहां उपचार चला। इस पूरे मामले में नेहरू कॉलोनी थाने के इंस्पेक्टर राकेश गुसाईं ने जानकारी दी कि ये मामला पहले से ही महिला हेल्पलाइन में चल रहा था। दोनों पक्षों में सुलह नही हो पाई है औऱ इस कारण शुक्रवार शाम को महिला के पति सहित सास, ससुर, देवर और देवरानी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है।

Share This Article