Dehradun News

देहरादून : कुंभ ड्यूटी से लौट रही रोडवेज बस में लगी आग, चालक ने ऐसे बचाई जान

देहरादून : बीते दिन गुरुवार को उस वक्त अफरा तफरी का माहौल बन गया जब देर रात सहारनपुर रोड पर उत्तराखंड परिवहन की चलती बस को आग लग गई। इस दौरान ड्राइवर ने बस से कूदकर जान बचाई। फायर ब्रिगेड और पुलिस को सूचना दी गई। मौके पर पहुंच कर फायर ब्रिगेड ने आग पर काबू पाया। घटना रात करीब एक बजे की है। जानकारी मिली है कि कुंभ ड्यूटी से वापस लौट कर चालक बस को रोडवेज वर्कशॉप ले जा रहा था। इस दौरान चलती बस पर अचानक आग लग गई। मौके पर दमकल विभाग और पुलिस ने बस को लगी आग बुझाई, जिससे बड़ा हादसा टल गया।

Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें