देहरादून के पटेलनगर थाना क्षेत्र में एक व्यक्ति का शव मिलने से हड़कंप मच गया। जानकारी मिली है कि पत्नी से विवाद के बाद मृतक व्यक्ति घर से बाइक से निकला था। अगले दिन उसका शव नाले में पड़ा मिला।
देहरादून में पटेलनगर पुलिस ने बताया कि एक व्यक्ति के वाइल्डलाइफ इंस्टीट्यूट के पीछे वाली रोड पर नाले में गिरे होने की सूचना मिली। मौके पर पुलिस पहुंची तो देखा कि एक व्यक्ति नाले में पड़ा हुआ है और उसकी बाइक भी ऊपर गिरी हुई थी। पुलिस ने शव का रेस्क्यू कर अस्पताल पोस्टमार्टम के लिए भेजा औऱ उसकी बाइक को सील किया। मृतक की पहचान नरेश कुमार (29 वर्ष) पुत्र श्यामलाल निवासी माइकोटा थाना नागल जनपद सहारनपुर हाल निवासी कैलाशपुर थाना पटेल नगर के रूप में हुई।
जानकारी मिली है कि मृतक 20 से 25 दिन पहले सहारनपुर से देहरादून आया था। कैलाशपुर में किराए के मकान पर परिवार के साथ रहता था। जानकारी मिली है कि वो घर शराब पीकर गया था। उसकी पत्नी से लड़ाई हुई थी जिसके बाद वो बाइक लेकर घर से निकल गया। वहीं पुलिस ने मौके पर 108 के माध्यम से व्यक्ति को अस्पताल पहुंचाया जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया।