Big NewsDehradun News

देहरादून : हत्या से फिर दहला प्रेमनगर, छात्रा का रेता गला, SSP को चुनौती

DEHRADUN POLICE

देहरादून : देहरादून के प्रेमनगर एक बार फिर से हत्या से दहल गया है। एक बार फिर से मर्डर से  प्रेमनगर में सनसनी फैल गई है। मिली जानकारी के अनुसार देहरादून के प्रेमनगर थाना क्षेत्र के विंग नंबर 7 में छात्रा की गला रेतकर हत्या कर दी गई है। सूचना पाकर मौके पर पुलिस पहुंची औऱ शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।

इस घटना से इलाके में सनसनी फैल गई है और पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया है। बदमाश खाकी से बैखोफ होकर घटना को अंजाम दे रहे हैं। हाल ही में प्रेमनगर में गोलीकांड की वारदात को अंजाम दिया गया। और वहीं इससे पहले मालकिन और नौकर की हत्या का मामला सामने आया थाष।

मिली जानकारी के अनुसार छात्रा गुरुनानक स्कूल की छात्रा बताई जा रही है। बदमाशों ने एक बार फिर से प्रेमनगर पुलिस समेत पूरी देहरादून पुलिस और कप्तान को चुनौती दे दी है। देहरादून के अलग अलग इलाके से लगातार हत्या के मामले सामने आ रहे हैं। हालांकि पुलिस ने अभी तक सभी मामलों का खुलासा भी किया है। वहीं इस मामले में पुलिस आरोपियों की तलाश में जुट गई ।

Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें