Dehradun NewsHighlight

देहरादून : कोरोना के बढ़ते मामलों को देखते हुए पुलिस फिर सख्त, बिन मास्क वालों के चालान

CORONA CASES IN DEHRADUN

देहरादून : देश में एक बार फिर से कोरोना के मामले बढ़ने लगे हैं। सबसे ज्यादा कहर महाराष्ट्र, दिल्ली,कर्नाटक, केरल समेत कई राज्यों में बरप रहा है। बात करें उत्तराखंड में तो उत्तराखंड में भी कोरोना के मामले बढ़े हैं। वहीं इसको देखते हुए एक बार फिर से सरकार, जिला और पुलिस प्रशासन सख्त हो गई है।

बता दें कि पुलिस ने साप्ताहिक बंदी का उल्लंघन करने वाले दुकानदारों और मास्क न पहनने वाले व्यक्तियों के चालान किए। रायुपर थाना पुलिस की ओर क्षेत्र में चेकिंग अभियान चलाया गया। एसओ दिलबर सिंह नेगी ने बताया कि सहस्रधारा, महाराणा प्रताप चौक, थाना गेट, मयूर विहार व बालावाला में चलाए चेकिंग के दौरान कुल 129 चालान किए गए। वहीं, क्लेमेनटाउन थाना पुलिस की ओर से टर्नर रोड, सुभाष नगर, पोस्ट ऑफिस रोड, मोहब्बेवाला मार्केट, नई बस्ती, तिब्बती कॉलोनी में चेकिंग की गई। इस दौरान बिना मास्क घूमने वाले 30 व्यक्तियों का चालान किया गया।हरू कॉलोनी थाना पुलिस की ओर से बाजार में चेकिंग अभियान चलाया गया। इंस्पेक्टर राकेश गुसाईं ने बताया कि आवश्यक सेवाओं के अलावा पांच दुकानें खुली थीं, उनका चालान कर दिया गया। इसके अलावा 43 चालान बिना मास्क व एमवी एक्ट में किए।

Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें