Dehradun NewsHighlight

दून से बड़ी खबर। युवक की चाकू मारकर हत्या, इलाके में सनसनी

Breaking uttarakhand newsदेहरादून से बडी खबर है। देहरादून के कैंट थाना क्षेत्र के चोरखाला इलाके में एक युवक की हत्या कर दी गई है। हत्या की वजह आपसी विवाद बताई जा रही है।

शुरुआती जानकारी के मुताबिक देहरादून के चोरखाला इलाके में किसी बात को लेकर कुछ लोगों का आपस में विवाद हो गया। विवाद इतना बढ़ा कि एक युवक को चाकू मार दिया गया। बताया जा रहा है कि चाकू के गहरे घाव के चलते युवक की मौत हो गई।

युवक की सरेआम हत्या से पूरे इलाके में सनसनी फैल गई। घटना की सूचना पुलिस को दी गई। मौके पर पुलिस के पहुंचने से पहले ही आरोपी मौके से फरार हो गया।

वहीं पुलिस ने मृतक के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा और मामले की तफ्तीश शुरु कर दी है। पुलिस हत्या के आरोपी को तलाश करने में जुटी है।

Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें