Big NewsDehradun News
देहरादून ब्रेकिंग : महंगी सब्जी बेचने वालों की खैर नहीं, जिला प्रशासन ने की रेट लिस्ट जारी

देहरादून समेत कई जिलों में ऐसे मामले सामने आ रहे हैं जहां कोविड कर्फ्यू में सब्जी और फल महंगे दामों पर बेची जा रही है। कोविड-19 कर्फ्यू के नाम से सब्जी फल विक्रेता जनता से मनमाना दाम वसूला जा रहा है।जनता इस मनमानी से परेशान है। इसको देखते हुए जिला प्रशासन ने सख्त रुख अपनाया है। जी हां बता दें कि जिला प्रशासन ने रेट लिस्ट जारी की है। यदि कोई इससे अधिक दाम आपसे वसूलता है तो आप सीधे पुलिस से इसकी शिकायत कर सकते हैं। उनके खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी। बता दें कि इससे पहले हल्द्वानी जिला प्रशासन ने भी सब्जियों के रेट लिस्ट जारी की है।