Dehradun NewsHighlight

देहरादून में बादलों की गरज के साथ तेज बारिश शुरू

देहरादून : देहरादून समेत कई मैदानी जिलों और पहाड़ी जिलों में बीते कई दिनों से मौसम सुहाना बना हुआ है। तेज ठंडी हवाएं चल रही है जिससे लोगों को गर्मी से राहत मिली है। एक ओर जहां कोरोना के कहर के चलते  राज्य भर में कर्फ्यू लगा है तो दूसरी ओर लोग घरों में रहकर मौसम का लुत्फ उठा रहे हैं। पहाड़ी जिलों में कई बीते कई दिनों से बारिश हो रही है और कहीं ओले भी गिरे हैं।

वहीं इस बीच आज रविवार को बादलों की गरज के साथ देहरादून में तेज बारिश हुई शुरू हुई। इतना ही नहीं इसी के साथ कई और मैदानी और पहाड़ी जिलों में बारिश का दौर बीते दिनों से जारी है. ऊंचे पर्वतीय इलाकों जैसे बद्रीनाथ केदारनाथ में बर्फबारी हुई है। देहरादून में करीबन 1:45 बजे तेज बारिश शुरू हुई जो कि अभी भी जारी है। लोगों को गर्मी से खासी राहत मिली है।

Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें