देहरादून में Reel पोस्ट करते ही जेल पहुंची नौकरानी, गहनों को देख मालकिन ने…

देहरादून में एक नौकरानी को WhatsApp स्टेटस लगाना भारी पड़ गया। गहनों का स्टेट्स लगाते ही नौकरानी को जेल की हवा खानी पड़ गई। जब मालकिन ने उन्हीं गहनों की फोटो वॉट्सएप स्टेटस पर देखी तो हैरान रह गई। चोरी के गहनों को जाखन निवासी नितिशा वत्स ने पहचान लिया और तुरंत स्क्रीनशॉट लेकर पुलिस में इसकी शिकायत दर्ज कराई।
शातिर नौकरानी पर था शक, ऐसे जीता भरोसा
दरअसल एक साल पहले पॉश इलाके से डायमंड की अंगूठियां और गहनों का सेट चोरी हुआ था। नितिशा ने बताया कि डायमंड सेट खोने का उन्हें काफी दुख था। गायब होने पर उन्हें अपनी नौकरानी विमला देवी पर शक था। लेकिन जब नितिशा ने उससे पूछताछ की तो विमला ने बड़े ही आत्मविश्वास के साथ खुद पुलिस के पास चलने केी बात कही। जिससे मकान मालकिन को उसपर गहराया शक दूर हो गया। नितिशा को लगा कि शायद वे खुद ही गहने कहीं रखकर भूल गई।

एक साल पहले लाखों के गहने हुए थे गायब
बताते चलें कि देहरादून के जाखन में दून रिपब्लिक अपार्टमेंट में रहने वाली नितिशा वत्स के घर से दो डायमंड की अंगूठियां, सोने की चेन, एक डायमंड हार्ट पेंडेंट चोरी हो गया था।
इंस्टाग्राम रील और वॉट्सऐप स्टेटस से पता चला
29 जून 2026 की सुबह नितिशा ने सोशल मीडिया स्क्रॉल किया। इस दौरान उनकी नजर पूर्व नौकरानी विमला देवी की फीड पर पड़ी। उसने चोरी की हुई सोने की चेन और डायमंड हार्ट पेंडेंट पहनकर रील्स बनाई थीं।

पुलिस ने किया गिरफ्तार
जिसके बाद मालकिन ने 29 जून की शाम को ही जाखन पुलिस चौकी में लिखित शिकायत दर्ज करवाई। दो दिन बाद शुक्रवार को पुलिस ने आरोपी महिला को गिरफ्तार कर लिया। साथ ही उसके पास से गहने भी बरामद किए।