Dehradun NewsHighlight

देहरादून : पार्कों-होटलों में दिखे प्रेमी जोड़े, परिजनों को बुलाकर कराई जाएगी मौके पर शादी!

Valentine's Day

देहरादून : 14 फरवरी का दिन वेलेंटाइन डे के रुप में मनाया जाता है लेकिन हिंदू युवा वाहनी संगठन ने वेलेन्टाइन का विरोध जताया है और कुछ ऐसा करने की सोची है जिससे वेलेंटाइम डे मनाने जा रहे हैं प्रेमी युगलों के कान खड़े हो जाएंगे। जी हां बता दें कि हिंदू युवा वाहनी संगठन के प्रदेश अध्यक्ष गोविंद भारगों ने जानकारी देते हुऐ कहा कि इस बार वेलेन्टाइन पर जो भी प्रेमी जोड़ा उन्हें पार्को में, होटलों में दिखेंगे उनके परिजनों को तुरंत मौके पर बुलाया जाएगा और दोनों की शादी हिन्दू रीति रिवाज से मौके पर ही करा दी जाएगी। साथ ही प्रेमी जोड़ें की शादी के बाद उन्हें 5100 रूपये भी हिंदू युवा वाहनी संगठन देगा।

आपको बता दें कि हिंदू युवा वाहनी संगठन ने पहली बार इस रास्ते को चुना है। आपको बता दें कि अबतक हिंदू युवा वाहनी संगठन प्रेमी जोड़ो के साथ मार पीट करता था। वहीं पंड़ित का कहना है कि हिंदू युवा वाहनी संगठन ने सभी तैयारियां की है जिसमे प्रेमी जोड़ों की शादी को हिन्दू रीति रिवाज़ों से किया जाएगा और मंत्रउचारण के साथ शादी को सम्पन किया जाएगा।

Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें