Dehradun News

देहरादून : यहां 32 साल की महिला का पंखे से लटका मिला शव, पति ने पुलिस को बताई ये बात

devbhoomi news

ऋषिकेश : देहरादून में लगातार छात्र-छात्राओं और महिला-पुरुषों द्वारा आत्महत्या करने के मामले सामने आ रहे हैं। बीते दिन ही रायपुर में एक 17  साल के छात्र ने आत्महत्या कर ली जो की माता-पिता की इकलौती संतान थी। वहीं ताजा मामला ऋषिकेश कोतवाली क्षेत्र के गंगानगर का है जहां एक 32 साल की महिला फंदे से लटकी मिली। सूचना पाकर मौके पर पुलिस पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा।

आपको बता दें कि कोतवाली पुलिस को सूचना मिली कि गंगानगर के गली नंबर 8 में एक घर में महिला ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली है। सूचना पाकर मौके पर ऋषिकेश कोतवाली पुलिस पहुंची। पुलिस ने देखा कि घर के अंदर एक बंद कमरे में एक महिला का शव पंखे से लटका हुआ है| कमरे के दरवाजा को तोड़ा गया और पुलिस कमरे में दाखिल हुई। पुलिस ने महिला के शव को पंखे से उतारा। मौके पर फोटो एवं वीडियोग्राफी की गई। जानकारी लेने पर ज्ञात हुआ उक्त महिला की पहचान शशि पत्नी प्रवीण निवासी मकान नंबर 306 गली नंबर 8 अपर गंगा नगर ऋषिकेश देहरादून उम्र 32 वर्ष के रुप में हुई।

मृतका के पति प्रवीण ने पुलिस को बताया कि साल 2012 में उनकी शादी हुई थी। कुछ समय पहले शशि का अपेंडिक्स का ऑपरेशन हुआ था और उसके पेट में लगातार दर्द होने की शिकायत रहती थी, जिस वजह से वह काफी परेशान चल रही थी। पुलिस ने मौके पर मृतका के शव का पंचायत नामा कर एम्स हॉस्पिटल ऋषिकेश में पोस्टमार्टम के लिए भेजा।

मृतका का नाम-पता

शशि पत्नी प्रवीण निवासी मकान नंबर 306 गली नंबर 8 अपर गंगा नगर ऋषिकेश देहरादून उम्र 32 वर्ष

Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें