Haridwar NewsHighlight

देहरादून गोलीकांड मामला : फरार आरोपियों की पुलिस से मुठभेड़, बदमाशों के पैर में लगी गोली, सातों आरोपी अरेस्ट

राजधानी देहरादून में प्रॉपर्टी डीलर दीपक बडोला की हत्या मामले में फरार चल रहे दोनों आरोपियों की बहादराबाद क्षेत्र में देर रात पुलिस से मुठभेड़ हो गई। दोनों आरोपियों के पैर में गोली लगी है।

पुलिस और आरोपियों के बीच मुठभेड़

देहरादून और हरिद्वार पुलिस ने घेराबंदी करते हुए दोनों आरोपियों को आत्मसमर्पण के लिए कहा। लेकिन उन्होंने पुलिस पर ही गोली चला दी। जवाबी कार्रवाई में दोनों के पैर में गोली लगी है। जिसके बाद पुलिस ने दोनों को इलाज के लिए रुड़की सिविल अस्पताल में भर्ती कराया है। सूचना पर हरिद्वार एसएसपी मौके पर पहुंचे।

पुलिस की गिरफ्त में हैं सातों आरोपी

बता दें इस प्रकरण को लेकर राजधानी देहरादून में मंगलवार को भी जमकर हंगामा हुआ था। आक्रोशितों ने डोभाल चौक में धरना प्रदर्शन कर विरोध जताया था। जिसके बाद से ही पुलिस पर आरोपियों की गिरफ्तारी को लेकर दबाव बढ़ता जा रहा था। बता दें पुलिस ने सातों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है।

ये है पूरा मामला

सोनू अपने भाई मोनू भारद्वाज के साथ मिलकर ब्याज का काम करते था। शनिवार को सागर नाम के युवक ने एक वाहन को सोनू के घर के पास सवा चार लाख रूपये में गिरवी रख कर गया था। वाहन का मालिक दीपक बडोला था, जिसकी बिना रजामंदी से सोनू ने वाहन को गिरवी रख दिया था।

दीपक बडोला को जानकारी होने पर उसने सागर यादव से अपना वाहन वापस मांगा तो शम्भू यादव ने दीपक बडोला को गाली गलौच व वाहन वापस न करने की धमकी दी। जिस पर दीपक ने सोनू भारद्वाज से अपना वाहन वापस मांगने के लिए संपर्क किया पर सोनू ने वाहन देने से मना कर दिया।

दीपक अपने दोस्त सुभाष और मनोज नेगी के साथ शनिवार रात को सोनू से अपना वाहन वापस मांगने के लिए सोनू के घर गया। इस दौरान सोनू के साथी रामवीर ने तीनों पर फायरिंग कर घायल कर दिया। जिसमें दीपक की मौत हो गई। जबकि दो युवकों का अस्पताल में इलाज चल रहा है।

Sakshi Chhamalwan

उत्तराखंड की युवा और अनुभवी पत्रकार साक्षी छम्मलवाण टीवी और डिजिटल मीडिया दोनों में कार्य का अनुभव रखती हैं। वर्तमान में वे खबर उत्तराखंड (khabaruttarakhand.com) से जुड़ी हैं। उत्तराखंड की राजनीतिक हलचल, देश-दुनिया की प्रमुख खबरें और धर्म से जुड़े विषयों पर इनकी रिपोर्टिंग तथ्यपरक और गहन होती है। उत्तराखंड | TV + Digital Media खबर उत्तराखंड
Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें