Dehradun NewsHighlight

देहरादून : होली से पहले आबकारी विभाग को बड़ी कामयाबी, घर से शराब की 135 पेटियां बरामद

देहरादून : होली से पहले देहरादून में आबकारी विभाग की टीम को बड़ी कामयाबी हाथ लगी है। बता दें कि टीम ने मुखबिर की सूचना पर रायपुर स्थित गढ़वाली कॉलोनी के दो घरों से 135 पेटी अवैध शराब बरामद की। साथ ही मौके से दो आरोपितों को गिरफ्तार किया। आरोपियों ने बताया कि ये शराब वो होली के दिन महंगे दाम पर बेचने वाले थे।

आबकारी निरीक्षक संजय रावत ने बताया कि मुखबिर से सूचना मिली थी कि गढ़वाली कॉलोनी में अवैध शराब स्टोर की गई है। जिसे होली पर शहर में सप्लाई किया जाना है। जिसके बाद आबकारी विभाग की टीम ने दो मकानों में दबिश दी। दोनों मकान आसपास ही थे। बताया कि इनमें से एक घर से विभिन्न ब्रांड की अवैध 65 पेटी अंग्रेजी शराब बरामद हुई। जबकि, दूसरे घर से 70 पेटी देशी शराब बरामद हुई। मौके से अभियुक्त सुभाष व धर्मेंद्र को गिरफ्तार किया गया। इन दोनों अभियुक्तों के खिलाफ आबकारी अधिनियम में मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। टीम में ज्योति वर्मा, भजन सिंह, धर्मपाल, हिमांशु व भास्कर शामिल रहे।

Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें