Big NewsDehradun News

बड़ी खबर : देहरादून में नहीं दिख रहा कर्फ्यू का असर, आज आए 3979 मामले, और सख्ती की जरूरत

देहरादून : उत्तराखंड की आज की सबसे बड़ी खबर है। जी हां बता दें कि आज प्रदेश भर में कोरोना के 9642 नए मामले सामने आए हैं। वहीं आज 137 लोगों की मौत हुई है। बता दें कि आज देहरादून में 3979 मामले सामने आए हैं। देहरादून में कोरोनावायरस ने विकराल रूप लेता जा रहा है। राजधानी देहरादून में कर्फ्यू का कोई भी असर नजर नहीं आ रहा है। कर्फ्यू लगाने के बाद से ही देहरादून में लगातार मामले बढ़ रहे हैं शासन प्रशासन को और सख्ती बढ़ाने की जरूरत है। लोग बेवजह बाहर घूम रहे हैं और कोरोना संक्रमण  फैला रहे हैं जो कि आंकड़ों से साफ है। आज के आंकड़ों को देखते हुए तो यही कहा जा सकता है कि देहरादून में और भी अधिक सख्ती की जरूरत है वरना हालात बेकाबू हो चलेंगे।

बता दें कि अब तक प्रदेश में कुल 3430 लोगों की मौत हो चुकी है। वहीं आज 4643 लोग ठीक हो कर घर गए हैं। साथ ही प्रदेश में अभी एक्टिव केस 67691 हैं.

अल्मोड़ा में आज 365, बागेश्वर में 117, चमोली में 314, चंपावत में 214, देहरादून में 3979, हरिद्वार में 768, नैनीताल में 1342, पौड़ी गढ़वाल में 196, पिथौरागढ़ में 111, रुद्रप्रयाग में 94, टिहरी गढ़वाल में 325, उधम सिंह नगर में 1286 और उत्तरकाशी में 531 मामले सामने आए हैं जिसके बाद प्रदेश में कुल मरीजों का आंकड़ा दो लाख 29 हजार 993 तक पहुंच गया है.

Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें