Dehradun NewsHighlight

देहरादून : स्कूटी में कोबरा सांप, रवि जोशी ने चंद मिनटों में पकड़ा

https://youtu.be/JAsTQuQpyA0

देहरादून : देहरादून के प्रेमनगर में उस वक्त हड़कंप मच गया। जब युवक की एक्टिवा में कोबरा सांप घुस गया और कहीं छुप गया. ऐसे में युवक को स्कूटी को हाथ लगाने में भी डर लगने लगा कि कहीं सांप डस ना ले। कोबरा को स्कूटी में देख स्कूटी सवार और लोगों के होश उड़ गए। सांप को देखने वालों का मौके पर हुजूम उमड़ पड़ा। वहीं वन विभाग की टीम मौके पर पहुंची औऱ टीम में शामिल रवि जोशी ने कोबरा सांप को चंद मिनटों में पकड़ लिय़ा. जहरीले से जहरीले सांपों को पकड़ने में महिर रवि जोशी ने कोबरा को ऐसे पकड़ा जैसे कोई खिलौना हो। बता दें कि अब तक रवि जोशी कई जहरीले सांपों को पकड़ चुके हैं और रेस्क्यू कर चुके हैं.

Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें