देहरादून : 2 बजे से पहले खरीद लें घर का जरुरी सामान, सिर्फ खुली रहेंगी ये दुकानें

देहरादून : उत्तराखंड में कोरोना के कहर को देखते हुए सरकार ने बीते दिन नई गाइडलाइन जारी की है जिसमे कर्फ्यू का समय बदला गया है और समय बढ़ाया गया गै। कोरोना के संक्रमण को देखते हुए सरकार ने सख्ती बढ़ा दी है। मुख्य सचिव ओम प्रकाश ने मंगलवार को नई एसओपी जारी कर जानकारी दी कि अब अन्य राज्यों से उत्तराखंड आने वालों को कोविड निगेटिव रिपोर्ट लानी अनिवार्य होगी। साथ हीं स्मार्ट सिटी के पोर्टल पर पंजीकरण कराना भी अनिवार्य है। सरकार ने प्रदेश में नाइट कर्फ्यू का समय भी दो घंटे बढ़ा दिया है। अब नाइट कर्फ्यू 9 की जगह शाम 7 बजे से सुबह 5 बजे तक रहेगा। साथ ही दिन में आवश्यक सेवाओं को छोड़कर सभी दुकानें दोपहर 2 बजे के बाद बंद हो जाएंगी। जरूरी और आवश्यक सेवाओं से संबंधित व्यापारिक प्रतिष्ठान ही खुले रहेंगे।
सरकार ने मंगलवार को सभी शिक्षण संस्थान जैसे आईटीआई, पॉलिटेक्निक कॉलेज बंद करने का आदेश जारी किया। ये आदेश अग्रमि आदेशों तक मान्य होगा।


