Big NewsDehradun News

देहरादून ब्रेकिंग : ‘म्याऊं-म्याऊं’ के साथ मुंबई का तस्कर गिरफ्तार, फिल्म इंडस्ट्री के लोगों को करता था सप्लाई

Big news on drugs case

देहरादून : उत्तराखंड पुलिस नशे की बढ़ती प्रवृत्ति और नशे के कारोबार की रोकथाम के लिए एसओजी ने आज शनिवार को मुंबई के हाई प्रोफाइल एमडी/मेफेड्रोन समेत म्याऊं म्याऊं और बिल्ली के नाम से बिकने वाला 36.5 ग्राम ड्रग्स के साथ मुंबई के एक तस्कर को गिरफ्तार किया है। बता दें कि प्रेमनगर पुलिस ने एसओजी टीम के साथ मिलकर आज शनिवार को नेहरू कॉलोनी क्षेत्र रिस्पना पुल के पास से एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। आरोपी मुंबई का रहने वाला है। पुलिस टीम ने आऱोपी के पास से 36.5 ग्राम ड्रग्स बरामद की है जिसे मुंबई में एम़डी-मेफेड्रोन,म्याऊं म्याऊं, बिल्ली के नाम से पुकारा जाता है। वहीं आरोपी के विरूद्ध एनडीपीएस एक्ट की धारा 8/22/27A में थाना नेहरू कॉलोनी में अभियोग पंजीकृत किया गया है जिसे आज आवश्यक कार्यवाही करने के बाद माननीय न्यायालय के समक्ष पेश किया जाएगा।

मुंबई में पार्टियां, क्लबों और फिल्म इंडस्ट्री के लोगों को करता था सप्लाई

आरोपी का नाम ख्वाजा वसीम मेमन है जो की गोरेगांव मुंबई का रहने वाला है। पूछताछ में आरोपी ने बताया कि वो मुंबई का रहने वाला है और 12वीं कक्षा तक पढ़ा है। कई बार विदेश जा चुका है। बताया कि ड्रग्स का व्यापार वो काफी समय से कर रहा है। मुंबई में इस MD ड्रग्स को अलग-अलग नाम जैसे बिल्ली, म्याऊं-म्याऊं आदि नामों से जाना जाता है यह ड्रग्स मुंबई के बड़े-बड़े क्लबों,पार्टियों औऱ फिल्म इंडस्ट्रीज में काफी बड़े पैमाने पर प्रयोग किया जाता है। आजकल लॉकडाउन के चलते मुंबई में पार्टियां, क्लबों व फिल्मों की शूटिंग बंद है जिस कारण यह ड्रग्स मुंबई में कम बिक रही है इसलिए वो अपने साथी से ये ड्रग्स लेकर यहां देहरादून में पार्टियों में बेचने आया था। तथा यहां देहरादून में इस नशे का व्यापार को बढ़ावा देने आया था। बताया कि यह काफी महंगा नशा है। उसे जानकारी हुई थी कि देहरादून में भी इस प्रकार के ड्रग्स को लिया जाता है इसलिए वो ये ड्रग्स लेकर आया था और पकड़ा गया।

पर्यवेक्षण अधिकारीः
1. सरिता डोभाल पुलिस अधीक्षक नगर देहरादून
2. दीपक सिंह क्षेत्राधिकारी एडीटीएफ/प्रेमनगर देहरादून

पुलिस टीम :
1. नदीम अतहर प्रभारी निरीक्षक एसओजी देहरादून
2. एसआई दीपक धारीवाल एसओजी देहरादून
3. का. ललित एसओजी देहरादून
4. का. पंकज एसओजी देहरादून
5. का. अमित एसओजी देहरादून
6.का. अरशद एसओजी देहरादून
7.का. किरण कुमार एसओजी देहरादून
8. का. आशीष शर्मा एसओजी

Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें