Big NewsBjp UttarakhandDehradun NewsGanesh GodiyalHarish RawatHighlightPritam SinghPushkar Singh Dhami​Rahul Gandhi NewsTrivendra Singh RawatUttarakhand Congress

देहरादून Breaking : बढ़ा ‘हाथ’ का कुनबा, क्या इनकी बदौलत कांग्रेस कर पाएगी सत्ता हासिल?

Indian National Congress

देहरादून : भाजपा-कांग्रेस समेत अन्य पार्टियां उत्तराखंड में 2022 के विधानसभा चुनाव की तैयारियों में जुट गई है। जैसे जैसे चुनाव के दिन नजदीक आ रहे हैं वैसे वैसे भाजपा से कांग्रेस और कांग्रेस से भाजपा में जाने का सिलसिला भी शुरु हो गया है. लगातार कांग्रेस और भाजपा में कुनबा बढ़ने का सिलसिला जारी है। बीते दिन धनोल्टी से निर्दलीय विधायक प्रीतम सिंह पंवार भाजपा में शामिल हुए और सबको चौंकाया तो वहीं आज कांग्रेस का कइयों ने दामन थामा। कांग्रेस का कुनबा लगातार बढ़ रहा है लेकिन क्या ये कांग्रेस को सत्ता हासिल करने में मदद करेगा।

जी हां बता दें कि कांग्रेस में लगातार लोगों के शामिल होने का सिलसिला जारी है। आज गुरुवार को बड़ी संख्या में लोगों ने कांग्रेस का दामन थामा है। पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत और अध्यक्ष गणेश गोदियाल ने इस सभी को सदस्यता ग्रहण करवाई। बता दें कि कांग्रेस में शामिल होने वाले लोग अनुसूचित जातियों, जनजातियों, पिछड़े वर्गों और मुस्लिम समाज के हैं।

कांग्रेस मुख्यालय में भारी भीड़ रही। कांग्रेस का कुनबा लगातार बढ़ रहा है लेकिन बड़ा सवाल ये है कि क्या ये कुनबा कांग्रेस को 2022 में सत्ता हासिल करवा पाएगा। एक तरफ भाजपा के विधायक दावा कर रहे हैं कि कांग्रेसी उनके सम्पर्क में है तो दूसरी ओर कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष दावा कर रहे हैं कि दो भाजपा विधायकों में से एक कांग्रेस के सम्पर्क में है। दल बदलने का सिलसिला शुरु हो गया है। निर्दलीय विधायक प्रीतम सिंह भाजपा में शामिल हो चुके हैं तो वहीं कांग्रेस में आम जनता का शामिल होने का सिलसिला जारी है। ऐसे में सवाल उठ रहा है कि क्या ये कुनबा कांग्रेस को 2022 का चुनाव जीतने में मददगार साबित होगा?

Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें