Dehradunhighlight

देहरादून ब्रेकिंग : यहां शोरूम में लगी आग, काला धुआं उठता देख मची अफरा-तफरी

बड़ी खबर देहरादून के किशनपुर चौक से है, जहां पर एक मार्बल, फर्नीचर और ग्रेनाइट के शोरूम में भीषण आग लग गई. इस आग की खबर से आसपास अफरा-तफरी मच गई. मौके पर दमकल विभाग की गाड़ियां और पुलिस पहुंची। बमुश्किल फायर ब्रिगेड ने आग पर काबू पाया। हादसा लगभग शाम 5 बजे का बताया जा रहा है । आग की लपटों ने पूरे शोरूम को घेर लिया और काला धुआं उठने लगा जिससे आसपास अफरा-तफरी मच गई।

इस हादसे में जनहानि होने की खबर नहीं है आग लगने के कारणों का पता लगाया जा रहा है। माना जा रहा है कि बिजली के शार्ट सर्किट की वजह से यह हादसा हुआ।

Back to top button