Big NewsDehradun News

देहरादून ब्रेकिंग : इस दफ्तर में कोरोना की दस्तक, कर्मचारी पाया गया पॉजिटिव, वर्क फ्रॉम होम के निर्देश

uttarakhand corona

देहरादून : उत्तराखंड में एक बार फिर से कोरोना का कहर बरपना शुरु हो गया है। बता दें कि बीते दिन रविवार को उत्तराखंड में कोरोना के 259 मरीज सामने आए तो वहीं एक मरीज की मौत हुई। सबसे ज्यादा केस नैनीताल और देहरादून में आए। नैनीताल में 91 तो वहीं देहरादून में 77 मामले सामने आए।

आपको बता दें कि बीते दो तीन दिनों में देहरादून में एक दम से मामलोंं में उछाल आया है। देहरादून में सबसे ज्यादा कहर बरप रहा है। शनिवार को देहरादून में 85 मामले आए थे। दून में भी कोरोना स्कूलों और कई विभागों में दस्तक दे चुका है। ताजा मामला स्मार्ट सिटी कार्यालय का है जहां कोरोना ने दस्तक दे दी है। जानकारी मिली है कि स्मार्ट सिटी दफ्तर में एक कर्मचारी पॉजिटिव पाया गया है। पूरे कार्यालय को सेनेटाइज किया जा रहा है। इसी के साथ दफ्तर में मौजूद सभी कर्मचारियों का कोविड टेस्ट कराया जा रहा है। सभी कर्मचारियों को वर्क फ्रॉम होम करने के निर्देश दिए गए हैं।

Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें