Big NewsDehradun News

देहरादून ब्रेकिंग : टूटा सब्र का बांध, घंटाघर पर व्यापारियों का सरकार के खिलाफ प्रदर्शन

देहरादून : इतने दिनों के कोविड-19 कर्फ्यू के बाद आज आखिरकार व्यापारियों का सब्र का बांध टूट गया। जी हां बता दे कि आज देहरादून के घंटाघर पर व्यापारियों नेऋसरकार के खिलाफ प्रदर्शन किया और जल्द दुकानें खोलने का आदेश जारी करने की मांग की। व्यापारियों का कहना है कि दुकान बंंद होने के कारण उनके आगेे आर्थिक संकट खड़ा हो गया है। वह अपनेेे परिवार का पालन पोषण आखिर कैसे करें।

इस दौरान प्रदर्शन कर रहे व्यापारियों ने सरकार पर व्यापारियों की समस्याओं को अनदेखी करने का आरोप लगाया। व्यापारियों ने बाज़ार जल्द खुलने का आदेश देने के साथ सरकार से और भी कई मांगें भी की। घंटाघर पर प्रदर्शन कर व्यपारियों ने नाराज़गी जताई।

प्रमुख मांगे

1. व्यापारियों का तत्काल वैक्सीनेट किया जाए।
2. व्यापारियों को फ्रंट लाइन वारियर घोषित किया जाए।
3. व्यापारियों के लिए आर्थिक पैकेज की घोषणा की जाये।
4. बढ़ी हुई बिजली की दरें वापिस ली जाए।
5.बाजार खुलने का आदेश जल्द किया जाए।

Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें