AIIMS Rishikesh NewsBig NewsDehradun NewsHighlight

देहरादून ब्रेकिंग : ये अस्पताल कर रहा था कोरोना मरीजों का इलाज, प्रशासन और स्वास्थ्य विभाग की टीम ने मारा छापा

aaj tak

देहरादून : कोरोना काल में हर तरफ हाहाकार मचा हुआ है तो वहीं दूसरी तरफ कई अस्पताल अवैध तरीके से काम कर रहे हैं और अपनी जेबेओ भर रहे हैं। एक और जहां इस बीमारी से लोग परेशान हैं तो वहीं दूसरी तरफ कई अस्पताल उनको लूटने का काम कर रहे हैं। ऐसा ही कुछ हुआ देहरादून के अस्पताल में जहां जिला प्रशासन और स्वास्थ्य विभाग की टीम ने छापा मारा है।

जी हां बता दें कि देहरादून जिला प्रशासन और हेल्थ विभाग की सयुक्त टीम ने जीएमएस रोड स्थित केशव अस्पताल पर छापेमारी की। छापेमारी के दौरान टीम को अस्पताल में 12 कोविड के पेशेंट मिले।जबकि अस्पताल के पास कोविड मरीजों के ईलाज की कोई भी अनुमति नही है, और न ही कोई फ़ेसीलिटी  है। साथ ही अस्पताल तय दामों से अधिक पैसा भी मरीजों के इलाज के नाम पर लूटा जा रहा था।वहीं मौके पर पहुंची टीम ने अस्पताल से सभी दस्तावेज़ को सील कर दिए हैं और सयुक्त रिपोर्ट तैयार कर आगे की कार्रवाई के लिए हेल्थ विभाग को भेज दिया है।

Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें