देहारदून से बड़ी खबर है। बता दें कि राजधानी देहरादून के पटेलनगर कोतवाली पुलिस ने 40 किलो गांजे के साथ दो तस्करों को गिरफ्तार किया है। ये पुलिस की बड़ी सफलता है। मैदान से लेकर पहाड़ तक नशे का कारोबार फलफूल रहा है। पुलिस के हत्थे कई तस्कर चढ़े हैं लेकिन कई अब भी पुलिस की नजरों से दूर हैं और कारोबार को फलने फूलने में मदद कर रहे हैं लेकिन पुलिस में सतर्क है। पटेलनगर पुलिस ने दो तस्करों को 40 किलों गांजे के साथ गिरफ्तार किया है। जानकारी मिली है कि आरोपित लंबे समय से दून में गांजे की सप्लाई कर रहे थे। फिलहाल, दोनों के खिलाफ संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया गया है।
बाजार चौकी इंचार्ज नवीन जोशी ने बताया कि उन्हें सूचना मिली थी कि दो लोग गांजा लेकर दून आ रहे हैं। सूचना के आधार पर उन्होंने रविवार दोपहर को हरिद्वार बाईपास पर कबाड़ी बाजार से दोनों आरोपितों को गांजे के साथ गिरफ्तार कर लिया। आरोपितों की पहचान रमेश और रीना निवासी ब्रह्मपुरी के रूप में हुई है। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार आरोपित खुद को श्रमिक बताते हुए गांजा की सप्लाई करते हैं। आरोपित रोडवेज की बसों से सामान के साथ छिपाकर बिहार से गांजा लाते थे और उसकी पुड़िया बनाकर यहा बेचते हैं। इतना ही नहीं दोनों ने गांजा बेचने के लिए कुछ व्यक्ति रखे हुए हैं, जिनकी पुलिस तलाश की जा रही है।