Dehradun NewsHighlight

देहरादून : यहां पानी भरने के लिए दो पक्षों में खूनी संघर्ष, 8 लोग घायल

devbhoomi news

देहरादून के गोविंदगढ़ क्षेत्र में पानी भरने को लेकर दो पक्षों में खूनी संघर्ष हुआ जिसमे आठ लोगों के घायल होने की सूचना है। वहीं जानकारी मिली है कि दोनों पक्ष के लोग पुलिस के पास पहुंचे। पुलिस ने दोनों पक्षों से पूछताछ की।

मिली जानकारी के अनुसार दून के गोविंदगढ़ क्षेत्र में शांति विहार में दो परिवारों के बीच पानी भरने को लेकर विवाद हो गया। ये विवाद इतना बढ़ गया कि जमकर मारपीट हुई। महिलाओं के साथ भी मारपीट की गई। वहीं वहां मौजूद किसी ने इस मारपीट को कैमरे में कैद कर लिया और वायरल कर दिया। दोनों पक्षों के बीच जमकर मारपीट हुई। इस मारपीट में महिलाएं समेत आठ लोगों के घायल होने की सूचना है।

वहीं बता दें कि इसके बाद दोनों पक्ष के लोग थाने पहुंचे और विवाद की पुलिस से शिकायत की गई। वहीं पुलिस दोनों पक्षों से पूछताछ कर रही है।

Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें