Dehradun NewsHighlight

देहरादून DM से इनकी अपील : झंडे जी मेले में आने वाले श्रद्धालुओं का कोविड टेस्ट किया जाए अनिवार्य

JHANDAMELA DEHRADUN

देहरादून : एक ओर जहां हरिद्वार में कुभ का आगाज हो चुका है और श्रद्धालु हरिद्वार समेत ऋषिकेश का रुख कर रहे हैं। कोरोना के बढ़ते मामलों को देखते हुए सरकार ने कोविड रिपोर्ट अनिवार्य कर दी है। वहीं ऐसे में झंडे जी मेले का भी आगाज होने वाला है जिसमे कोरोना संक्रमण का खतरा है। इसी को देखते हुए भाजपा के प्रदेश प्रवक्ता वरिष्ठ नेता विनय गोयल ने देहरादून के झंडे मेले में आने वाले श्रद्धालुओं का अनिवार्य कोविड टेस्ट कराने की मांग की। इस संबंध में उन्होंने जिलाधिकारी देहरादून से बात भी की है।

आपको बता दें कि देहरादून के झंडेजी मेेले में लाखों श्रद्धालु देश विदेश से आते हैं। झंडे जी मेेले के दौरान भी कोरोना संक्रमआ का खतरा बढ़ने के आसार हैं। पंजाब में कोरोना तेजी से फैल रहा है और देहरादून के झंडे जी मेले में आने वाले अधिकतर श्रद्धालु पंजाब से ही रुख करेंगे जिसको देखते हुए भाजपा नेता ने देहरादून डीेएम से झंडे मेले में आने वाले श्रद्धालुओं का अनिवार्य कोविड टेस्ट कराने की मांग की। आपको बता दें कि झंडे का मेला होली के पांचवे दिन बाद से शुरू होता है।

भाजपा प्रवस्ता विनय गोयल ने कहा कि उनकी गुरु राम राय दरबार में पूरी आस्था है। वो दिल से उससे जुड़ी परंपराओं का सम्मान करते हैं, उनके परिवार को परंपरागत रूप से सदैव श्री गुरु राम राय दरबार साहब का संरक्षण मिला है। इस बार विशेष परिस्थिति को देखकर चाहते हैं कि परंपरा तो निभाई जाए, पर आसन्न संकट को देखते हुए संक्रमण से दून व प्रदेशवासियों को बचाने के लिए प्रतिबध होने के कारण यह पहल कर रहे हैं।

Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें