Big NewsBjp UttarakhandDehradun NewsHarish RawatPushkar Singh Dhami​Trivendra Singh Rawat

देहरादून। उत्तराखंड से बड़ी खबर, सीएम धामी ने की एक और बड़ी घोषणा

devbhoomi news

देहरादून। उत्तराखंड से बड़ी खबर है। बता दें कि मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने जनता से किया एक और वादा पूरा कर दिया है। सीएम धामी ने आज आंदोलनकारियों के अश्रितों को बड़ी सौगात दी है। सीएम की इस घोषणा का आंदोलनकारियों के आश्रित कब से इंतजार कर रहे थे।

बता दें कि सीएम पुष्कर सिंह धामी ने राज्य आंदोलनकारियों के आश्रितों को बड़ी सौगात देते हुए ऐलान किया कि उनका सरकार आंदोलनकारियों के अश्रितों को पेंशन देगी। इसका शासनादेश भी जारी हो गया है। शासनादेश के अनुसार राज्य आंदोलनकारियों के आश्रितों को भी अब प्रतिमाह 3100 प्रतिमाह पेंशन मिलेगी. इससे आश्रितों में खुशी का माहौल है।

जारी आदेश के तहत राज्य आन्दोलन के दौरान 07 दिन जेल गये अथवा राज्य आन्दोलन के दौरान घायल हुए आन्दोलनकारियों से भिन्न समस्त ऐसे चिन्हित राज्य आन्दोलनकारियों, जिन्हें आन्दोलनकारी पेंशन अथवा किसी अन्य राजकीय स्रोत से पेंशन अनुमन्य नहीं थी अथवा वे राजकीय सेवा में सेवायोजित नहीं थे, उनको रूपये 3100 /- प्रतिमाह की दर से उनके जीवनकाल के लिए पेंशन अनुमन्य की गयी है।

Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें