Dehradun : देहरादून : 2022 के चुनाव से पहले भाजपा में दो फाड़, प्रदेश अध्यक्ष से की विधायक की शिकायत - Khabar Uttarakhand - Latest Uttarakhand News In Hindi, उत्तराखंड समाचार

देहरादून : 2022 के चुनाव से पहले भाजपा में दो फाड़, प्रदेश अध्यक्ष से की विधायक की शिकायत

Reporter Khabar Uttarakhand
2 Min Read
BJP MLA UMESH KAU

BJP MLA UMESH KAU

देहरादून : 2022 का चुनाव नजदीक है लेकि भाजपा में सबकुछ ठीक नहीं चलरहा है। विधानसभा चुनाव से पहले भाजपा दो फाड़ में नजर आ रही है। जी हां हम बात कर रहे हैं रायपुर विधानसभा क्षेत्र की जहां भाजपाइयों ने विधायक के खिलाफ मोर्चा खोल लिया है और विधायक की शिकायत प्रदेश अध्यक्ष मदन कौशिक से की है।

बता दें कि भाजपाइयों ने विधायक उमेश काऊ पर पार्टी विरोधी गतिविधियां चलाने का आरोप लगाया है। साथ ही आगामी चुनाव में टिकट न दिए जाने की मांग की है। आपको बता दें कि बीते दिन मंगलवार को रायपुर क्षेत्र के करीब एक दर्जन कार्यकर्त्ता प्रदेश अध्यक्ष मदन कौशिक से मिले। उन्होंने रायपुर विधायक उमेश शर्मा काऊ के खिलाफ लिखित शिकायत की। कार्यकर्ताओं ने आरोप लगाया कि विधायक काऊ लंबे समय से पार्टी के विरुद्ध कार्य कर रहे हैं। साथ ही जानबूझकर क्षेत्र के वरिष्ठ कार्यकर्त्ताओं की अनदेखी कर रहे हैं। उनका कहना है कि नगर निगम के चुनाव हो या जिला पंचायत चुनाव, रायपुर विधायक ने भाजपा प्रत्याशियों के खिलाफ कार्य किया और उन्हें हराने के लिए षडयंत्र रचा। इसके अलावा रायपुर डिग्री कालेज में पूर्व में हुए छात्रसंघ चुनाव में भी रायपुर विधायक पर अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के विरुद्ध कार्य करवाने का आरोप है।

कार्यकर्त्ताओं ने आरोप लगाया कि क्षेत्र में आयोजित होने वाले कार्यक्रमों में भी भाजपा कार्यकत्र्ताओं की अनदेखी की जाती रही है, जिससे कार्यकर्त्ताओं में रोष है। कार्यकर्ताओं ने विधायक को 2022 में टिकट ना देने की मांग की है।

Share This Article