देहरादून : उत्तराखंड पुलिस का एक और मानवीय चेहरा सामने आया है। माता पिता से रूठकर घर से भागे बच्चे को पुलिस ने बरामद किया और थाने में उसका जन्मदिन मनाया। जी हां बता दें कि मामला थाना नेहरू कॉलोनी का है। नेहरु कॉलोनी पुलिस ने घऱ से भागे लड़के को सकुशल बरामद किया और थाने में उसका जन्मदिन मनयाा.
दरअसल एक व्यक्ति ने थाने पर सूचना दी कि एक 9 साल का लड़का साइकिल पर अकेले जा रहा है। पूछने पर लड़के ने बताया कि वह बिजनौर जा रहा है जिस पर तत्काल थाने से पुलिस टीम रिस्पना पुल की ओर रवाना हुई व बच्चे को थाने लाई। इसी के साथ बाल कल्याण अधिकारी द्वारा बालक से पूछताछ की गई तो उसने अपना नाम अरहम बताया। पिताजी का नाम मतलूब बताया लेकिन घर के बारे में कोई सटीक जानकारी नहीं दे पाया जिस पर थाना नेहरू कॉलोनी से विभिन्न व्हाट्सएप ग्रुप में उक्त बालक के फोटो प्रसारित किए गए बालक के परिजनों की तलाश हेतू चीता मोबाइल को भी सूचना दी गई।
लड़के द्वारा पूछताछ में बताया गया कि आज उसका जन्मदिन है। वह उसके माता-पिता ने उसे डांटा जिस पर वह साइकिल लेकर अकेले ही बिजनौर जा रहा हैय़ लड़के ने बताया कि बिजनौर में उसके नानाजी रहते हैं। बालक ने बताया उसके परिजन उसका जन्मदिन नहीं मना रहे थे जिस पर थाना नेहरु कॉलोनी पुलिस द्वारा उक्त बालक का जन्मदिन थाना नेहरू कॉलोनी में केक काटकर मनाया वह बालक को उपहार भी दिए गए।इसी बीच बालक के परिजनो का भी पता लगाकर थाने पर बुलाया गया व बालक को सकुशल उनके सुपुर्द किया गया।