Dehradun NewsHighlight

देहरादून : फंदे से झूला 17 साल का छात्र, नहीं मिला कोई सुसाइड नोट

DEHRADUN SUISIDE CASE

देहरादून समेत उत्तराखंड से लगातार आत्महत्या के मामले सामने आ रहे हैं। तनाव भरी जिंदगी में लोग तनाव को कम करने का रास्ता ढूंढने की जगह गलत रास्ता चुन रहे हैं और अपने परिवार को दुख देकर जा रहे हैं. ताजा मामला रायपुर थाना क्षेत्र का है जहां एक 17 साल के छात्र ने आत्महत्या कर ली। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा और घर में तलाशी ली तो कोई सुसाइड नोट बरामद नहीं हुआ। पुलिस की जांच जारी है।

मिली जानकारी के अनुसार 10 सितंबर की रात लगभग 1 बजे रायपुर थाना पुलिस को सूचना मिलि की तपोवन रोड फ्रेंड्स कॉलोनी, लेन नंबर 6 में एक 17 साल के लड़के ने अपने घर में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली है। इस सूचना पर  पुलिस रात को मौके पर पहुंची, तो पाया गया कि परिजनों ने छात्र को फंदे से उतारकर उपचार के लिए दून अस्पताल ले गए है जहां जांच के बाद डॉक्टरों ने बरवीन (उम्र 17) पुत्र अशोक थापा निवासी तपोवन रोड नंबर 6, फ्रेंड्स कॉलोनी लाडपुर को मृत घोषित कर दिया है। मृतक के पंचायत नामा की कारवाई की गई और शव को पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल भेजा गया।

पुलिस को मौके से कोई सुसाइड नोट नहीं मिला है। पुलिस जांच में जुटी है कि आखिर छात्र ने आत्महत्या क्यों की और आत्महत्या करने पीछे क्या कारण है। मृतक की पहचान बरवीन (उम्र 17) पुत्र अशोक ठाकुर निवासी फ्रेंड्स कॉलोनी तपोवन रोड ले नंबर 6 लालपुर थाना रायपुर के रुप में हुई।

Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें