National

राजोरी-पुंछ हमलों को लेकर रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह की बैठक, सैन्य ऑपरेशनों की लेंगे जानकारी

जम्मू-कश्मीर की सुरक्षा स्थिति की समीक्षा करने के लिए उच्च अधिकारियों की  बैठक होनी है। बैठक में रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह सेना प्रमुख जनरल मनोज पांडे के साथ दिल्ली से रवाना हो चुके हैं। जम्मू में होने वाली बैठक में उपराज्यपाल मनोज सिन्हा समेत उत्तरी कमान प्रमुख उपेंद्र द्विवेदी भी शामिल होंगे।

राजोरी-पुंछ हमलों के बारे में जानेंगे


मीडिया रिपोर्ट्स में मिली जानकारी के मुताबिक रक्षा मंत्री आईबी और एलओसी के अलावा राजोरी-पुंछ में हुए हमलों के बारे में विस्तार से जानकारी लेंगे । उन्हें कश्मीर समेत जम्मू संभाग में चल रहे सैन्य ऑपरेशनों के बारे में भी जानकारी दी जाएगी। एक पखवाड़े के भीतर राजोरी और पुंछ में दस जवान शहीद हो चुके हैं। इस इलाके में लगातार आतंकियों के मौजूद होने की सूचना है। जी 20 शिखर सम्मेलन की तैयारियों के बीच और राजोरी में चल रहे ऑपरेशन के दौरान रक्षामंत्री का यह दौरा अहम माना जा रहा है।

सुरक्षाबलों ने एक आतंकी को मारा

उधर राजोरी के केसरी हिल इलाके में जारी सर्च ऑपरेशन के दौरान सुरक्षाबलों ने एक आतंकी को मार गिराया है जबकि अन्य के जख्मी होने की सूचना है। आतंकी के पास से भारी मात्रा में हथियार बरामद हुए है। मौके पर उत्तरी कमान प्रमुख उपेंद्र द्विवेदी पहुंचे हुए है। वह पूरे ऑपरेशन की कमान संभाले हुए हैं। एक अधिकारी ने बताया कि मारे गए आतंकी के पास से एक एके 56, चार मैगजीन, एके 56 के राउंड, एक पिस्टल, तीन ग्रेनेड बरामद किए गए हैं। उसकी पहचान की जा रही है। उपराज्यपाल मनोज सिन्हा ने जम्मू में राजोरी मुठभेड़ में शहीद हुए जवानों को श्रद्धांजलि दी। इसके बाद सभी के पार्थिव शरीर उनके पैतृक गांव भेजे गए। 

Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें