Big NewsUttarakhand Chamoli News

जोशीमठ पहुंचे रक्षामंत्री राजनाथ सिंह, कई परियोजनाओं का किया लोकार्पण

रक्षामंत्री राजनाथ सिंह जोशीमठ पहुंच गए हैं। इस दौरान रक्षामंत्री राजनाथ सिंह ने बीआरओ की 35 बुनियादी ढांचा परियोजनाओं का लोकार्पण किया। कार्यक्रम में उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी भी मौजूद हैं।

जोशीमठ पहुंचे रक्षामंत्री राजनाथ सिंह

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने जोशीमठ के पास ढाक में भारत-चीन सीमा को जोड़ने वाले जोशीमठ-मलारी हाईवे पर बनाए गए पुल का लोकार्पण किया। इसके साथ ही वर्चुअल माध्यम से बीआरओ की ओर से देश की विभिन्न जगहों पर बनाए गए 28 पुल और छह सड़कों का लोकार्पण किया।

सीएम धामी ने कहा कि चारधाम यात्रा में यात्रियों की संख्या हर साल बढ़ रही है। उसी संख्या के अनुरूप हम प्रदेश की आधारभूत संरचनाओं के विकास पर ध्यान दे रहे हैं। हम उत्तराखंड को श्रेष्ठ राज्य बनाने के लिए विकल्प रहित संकल्प के साथ आगे बढ़ रहे हैं।

सीएम धामी ने कहा हमने ऐसे अनेक मुद्दों का निस्तारण किया है। जिन पर पिछली सरकारों ने ध्यान नहीं दिया। भारतमाला परियोजना के तहत प्रदेश में कई सड़कों पर काम चल रहा है। प्रदेश में हम प्रतिदिन चार किमी सड़क बना रहे हैं जबकि पहले सड़कों की हालत कैसी थी यह किसी से छिपा नहीं है।

सीएम धामी ने कहा कश्मीर से कन्याकुमारी तक रोड कनेक्टिविटी का विस्तार होने से यातायात सुगम हुआ है। प्रदेश में सड़कों की दशा में पहले से सुधार हुआ है। अब बदरीनाथ जाना आसान हो गया है। BRO देश के विकास में अमूल्य योगदान देता रहा है। विशेषकर सीमावर्ती राज्य में महत्वकांक्षी योजना पूरा करना में बीआरओ का अमूल्य योगदान है।

Sakshi Chhamalwan

उत्तराखंड की युवा और अनुभवी पत्रकार साक्षी छम्मलवाण टीवी और डिजिटल मीडिया दोनों में कार्य का अनुभव रखती हैं। वर्तमान में वे खबर उत्तराखंड (khabaruttarakhand.com) से जुड़ी हैं। उत्तराखंड की राजनीतिक हलचल, देश-दुनिया की प्रमुख खबरें और धर्म से जुड़े विषयों पर इनकी रिपोर्टिंग तथ्यपरक और गहन होती है। उत्तराखंड | TV + Digital Media खबर उत्तराखंड
Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें