Entertainment

देसी गर्ल अवतार में दिखी Deepika Padukone, BAFTA 2024 में प्रेजेंटर बन इस केटेगरी में दिया अवार्ड

77वां बाफ्टा अवॉर्ड्स यानी की ब्रिटिश अकेडमी ऑफ फिल्म एंड टेलीविजन आर्ट्स अवॉर्ड्स (BAFTA 2024) 18 फरवरी को आयोजित किया गया। ये अवॉर्ड फंक्शन लंदन के रॉयल फेस्टिवल हाल में हुआ।

इस दौरान इंडिया की एक्ट्रेस दीपिका पादुकोण भी इस अवार्ड फक्शन में बतौर प्रेजेंटर शामिल हुई। दीपिका ने BAFTA 2024 में शिमरी साड़ी पहनकर अवार्ड प्रेजेंट किया। देसी गर्ल वाले अवतार में दीपिका ने सारी लाइमलाइट छीन ली। ऐसे में अभिनेत्री की अवार्ड फक्शन की ये वीडियो तेज़ी से वायरल हो रही हैं।

देसी गर्ल अवतार में दिखी दीपिका पादुकोण

अवार्ड फक्शन में दीपिका पादुकोण ने गोल्डन कलर की साड़ी कैरी की थी। सब्यसांची की इस साड़ी में दीपिका बलां की खूबसूरत लग रही थीं। अभिनेत्री ने ‘द इंक्रिडिबल स्टोरी’ कैटेगरी के लिए अवार्ड प्रेजेंट करने से पहले नॉमिनेशन भी बताएं। दीपिका का देसी गर्ल के अवतार में ब्रिटिश अवार्ड प्रेजेंट करने का ये अंदाज़ फैंस को काफी भाया।

इस मूवी को दिया अवॉर्ड

दीपिका ने ‘द जोन ऑफ इंटरेस्ट’ को इंक्रिडिबल स्टोरीज कैटेगरी के लिए अवार्ड प्रेजेंट किया। विनर का नाम अनाउंस कर अभिनेत्री ने अवॉर्ड भी दिया। सोशल मीडिया पर BAFTA 2024 से दीपिका की ये वीडियो तेज़ी से वायरल हो रही है। इस वीडियो पर फैंस कमेंट कर रहे हैं।

दीपिका पादुकोण वर्कफ्रंट

दीपिका पादुकोण की फिल्मों की बात की जाए तो अभिनेत्री की हाल ही में फिल्म फाइटर रिलीज़ हुई थी। इस फिल्म में उनके अपोजिट में अभिनेता ऋतिक रोशन थे। दीपिका जल्द ही प्रभास के साथ कल्कि 2989 एडी में अभिनय करती नज़र आएंगी। इसके अलावा व्हाइट लोटस सीजन 3 में दिखाई देंगी।

Uma Kothari

उत्तराखंड की डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय उमा कोठारी खबर उत्तराखंड (khabaruttarakhand.com) में बतौर पत्रकार कार्यरत हैं। वे राजनीति, मनोरंजन, खेल और ट्रेंडिंग विषयों पर गहन और तथ्यपरक खबरें लिखती हैं। उत्तराखंड के स्थानीय और राष्ट्रीय मुद्दों पर इनकी पकड़ मजबूत है। डिजिटल मीडिया में इनका अनुभव पाठकों को सटीक, संतुलित और समय पर जानकारी देने में सहायक है। उत्तराखंड | खबर उत्तराखंड
Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें