Big NewsDehradun News

उत्तराखंड में कोरोना के मामलों में गिरावट लेकिन डरा देगा आज का मौत का आंकड़ा, इतनी हुई मौतें

uttarakhand corona

देहरादून : उत्तराखंड में आज सोमवार को पहले दिनों के मुताबित कोरोना के मामलों में गिरावट आई है लेकिन मौत के आंकड़े में एक दम से उछाल आया है। बता दें कि आज 3064 मामले सामने आए हैं। बता दें कि आज मौतों का आकंड़ा भी डरा देने वाला है।। आज सोमवार को प्रदेश में 3064 मामले सामने आए. वहीं पिछले 24 घंटे में 11 कोरोना मरीजों की मौत हुई है।

आपको बता दें कि आज 2985 कोरोना के मरीज ठीक होकर घर लौटे हैं। वहीं बीते 24 घंटे में कोरोना के 3064 मामले सामने आने के बाद राज्य में अब कोरोना के कुल एक्टिव केस 31280 एक्टिव केस रह गए हैं।

आपको बता दें कि आज सोमवार को अल्मोडा़ में 148, बागेश्वर में 67, चमोली में 169, चंपावत में 28, देहरादून में 870, हरिद्वार में 485, नैनीताल में 243, पौड़ी गढ़वाल में 306, पिथौरागढ़ में 37, रूद्रप्रयाग में 25, टिहरी गढ़वाल में 58, उधम सिंह नगर में 529, उत्तरकाशी में 99 मामले सामने आए हैं जिसके बाद प्रदेश में कुल मरीजों का आंकड़ा 403465 तक पहुंच गया है। वहीं प्रदेश में अब तक कुल 7491 कोरोना मरीजों की मौत हो चुकी है।

Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें