National

कोरोना में गिरावट, 24 घंटे मे कोरोना के मिले 3,325 नए मामले,17 की मौत

देश में कोरोना के मामलों में अब गिरावट देखने को मिल रही है। पिछले 24 घंटे में कोरोना के 3,325 नए मामले सामने आए हैं। इसी के साथ देश में सक्रिय मरीजों का आंकड़ा 44 हजार के पार पहुंच गया है।

कोरोना से 17 की मौत

देश में अब तक 4.49 करोड़ लोग कोरोना की चपेट में आ चुके हैं। सक्रिय मामले अब कुल संक्रमणों का 0.11 फीसदी है। देश में बीते दिन कोरोना की वजह से 17 लोगों की मौत भी हुई है। इसी के साथ देश में मरने वालों की संख्या बढ़कर 5,31,564 हो गई है।

लगातार कम हो रहे मामले

इससे पहले केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के आंकड़ों के अनुसार सोमवार को को बीते 24 घंटे में 4 हजार 282 नए केस सामने आए थे। वहीं सक्रिय मामलों में भी गिरावट देखी जा सकती है। 47 हजार 246 से घटकर 44 हजार 175 रह गए हैं।

Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें