Uttarkashi NewsHighlight

गंगोत्री हाईवे पर आया मलबा, आवाजाही बाधित, सड़कों के दोनों ओर लगा लंबा जाम

उत्तरकाशी में दोपहर बाद हुई भारी बारिश के बाद ऋषिकेश-गंगोत्री हाईवे पर मलबा आने से मार्ग बाधित हो गया है। ऐसे में सड़कों के दोनों ओर लंबा जाम लग गया है।

गंगोत्री हाईवे पर आया मलबा

उत्तराखंड में मौसम अब करवट बदलने लगा है। भारी बारिश के बाद गंगोत्री हाईवे पर आगराखाल ओर फाकोट के बीच भारी मात्रा में मलबा और पत्थर आ गए। गनीमत ये रही की कोई यात्री उस दौरान मार्ग में नहीं था। वरना कोई बड़ा हादसा हो सकता था। हालांकि मलबा और पत्थर हाईवे बंद हो गया।

सड़कों के दोनों ओर लगा लंबा जाम

मलबा हाईवे पर आने की सूचना मिलते ही पुलिस की टीम मौके पर पहुंची। ऑल वेदर रोड कर्मचारी बीआरओ के मजदूरों की मदद से सड़क खोलने का काम शुरू कर दिया है। प्रशासन की ओर से एक तरफ से वाहनों को धीरे-धीरे कर निकाला जा रहा है।

मौके पर पुलिसकर्मी तैनात

जानकारी के अनुसार मामले को लेकर थाना अध्यक्ष पीडी भट्ट ने बताया कि व्यवस्था बनाने के लिए मौके पर पुलिसकर्मी तैनात कर दिए गए हैं। जल्द ही मार्ग को सुचारू कर खोल दिया जाएगा।

Sakshi Chhamalwan

उत्तराखंड की युवा और अनुभवी पत्रकार साक्षी छम्मलवाण टीवी और डिजिटल मीडिया दोनों में कार्य का अनुभव रखती हैं। वर्तमान में वे खबर उत्तराखंड (khabaruttarakhand.com) से जुड़ी हैं। उत्तराखंड की राजनीतिक हलचल, देश-दुनिया की प्रमुख खबरें और धर्म से जुड़े विषयों पर इनकी रिपोर्टिंग तथ्यपरक और गहन होती है। उत्तराखंड | TV + Digital Media खबर उत्तराखंड
Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें