Champawat NewsHighlight

संदिग्ध परिस्थितियों में वन दरोगा की मौत, विभाग में मचा हड़कंप, जांच जारी

वन प्रभाग के किलपुरा रेंज में शारदा रेंज के वन दरोगा का शव मिलने से हड़कंप मच गया। वन दरोगा के शरीर से चोट के निशान मिलने से हत्या की आशंका जताई जा रही है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। घटना के बाद से से वन विभाग में हड़कंप मचा हुआ है।

संदिग्ध परिस्थितियों में वन दरोगा की मौत

मिली जानकारी के अनुसार वन दरोगा दीप चंद्र उप्रेती (47) शारदा रेंज टनकपुर की कलोनिया चौकी में तैनात थे। बताया जा रहा है शनिवार को वन दारोगा जंगल के रास्ते से घरेलु सामान लेने के लिए बिरिया मझोला निकले थे। इस दौरान उनके साथ फायर वॉचर सुभाष जोशी भी था। प्यास लगने पर वैन दरोगा रस्ते में भी बैठ गए और सुभाष को पानी लेने के लिए भेज दिया।

शनिवार से चल रहे थे लापता

फायर वॉचर सुभाष जब वापस आया था वन दरोगा वहां मौजूद नहीं थी। सुभाष ने इसकी सूचना आसपास मौजूद सेना पानी चौकी के स्टाफ को दी। इसके बाद यह सूचना टनकपुर रेंजर को दी गई। रेंजर ने वन दारोगा की खोजबीन के लिए एक टीम को मौके पर भेज दिया लेकिन वन दरोगा का कुछ पता नहीं चला।

गश्त के दौरान जंगल में मिला वन दरोगा का शव

सोमवार को किलपुरा रेंज के वनकर्मी जंगल में गश्त कर रहे थे। इस दौरान वनकर्मियों को प्लान नंबर 2a दोगाड़ी सेक्शन में वन दारोगा दीप चंद्र उप्रेती का शव दिखाई दिया। वन विभाग ने घटना की सूचना सीओ खटीमा को दी। सूचना पर पुलिस की टीम ने मौके पर पहुंचकर मृतक के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

मृतक दरोगा के शरीर से मिले चोट के निशान

मामले को लेकर एसपी सिटी रुद्रपुर मनोज कत्याल ने बताया कि मृतक दरोगा के शरीर से चोट के निशान मिले हैं। प्रथमदृष्टया हत्या की आशंका जताई जा रही है। पूरे मामले की गहनता से जांच की जा रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के असल पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत का कारण स्पष्ट हो पाएगा।

Sakshi Chhamalwan

उत्तराखंड की युवा और अनुभवी पत्रकार साक्षी छम्मलवाण टीवी और डिजिटल मीडिया दोनों में कार्य का अनुभव रखती हैं। वर्तमान में वे खबर उत्तराखंड (khabaruttarakhand.com) से जुड़ी हैं। उत्तराखंड की राजनीतिक हलचल, देश-दुनिया की प्रमुख खबरें और धर्म से जुड़े विषयों पर इनकी रिपोर्टिंग तथ्यपरक और गहन होती है। उत्तराखंड | TV + Digital Media खबर उत्तराखंड
Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें