HighlightRudraprayag NewsUttarakhand

मंदाकिनी नदी में डूबने से एक युवक की मौत, परिवार में पसरा मातम

रुद्रप्रयाग जनपद के तिलवाड़ा में मंदाकिनी नदी में नहाते समय एक पॉलिटेक्निक के छात्र की डूबने से मौत हो गई। मिली जानकारी के मुताबिक छात्र दो बहनों का इकलौता भाई था। घटना बुधवार को दोपहर करीब 2:45 बजे की बताई जा रही है।

नदी में पांव फिसलने से डूबा युवक

गैड-कंडारा गांव के तीन युवक मंदाकिनी नदी किनारे नहाने के लिए गए थे। इसी दौरान शुभम (19) पुत्र राजवीर सिंह नेगी का पैर फिसल गया जिस कारन शुभम नदी में गिरकर डूब गया। साथियों ने नदी में तत्काल कूदकर शुभम को बाहर निकाला।

चिकित्सकों ने किया मृत घोषित

सूचना मिलने पर पुलिस और स्थानीय लोग भी मौके पर पहुंचे। पुलिस की मदद से युवक को जिला चिकित्सालय रुद्रप्रयाग लाया गया जहां चिकित्सकों ने शुभम को मृत घोषित कर दिया। घटना की जानकारी मिलने के बाद से ही युवक के परिवार में मातम पसरा हुआ है।

तिलवाड़ा चौकी प्रभारी संयोगिता रावत ने बताया कि तीनों युवक गैड-कंडारा गांव से तिलवाड़ा बाजार आए हुए थे। दोपहर बाद ये तीनों नदी में नहाने गए जहां शुभम का पांव फिसल गया और नदी में डूब गया था। चौकी प्रभारी ने कहा मामले की जांच शुरू कर दी है।

Sakshi Chhamalwan

उत्तराखंड की युवा और अनुभवी पत्रकार साक्षी छम्मलवाण टीवी और डिजिटल मीडिया दोनों में कार्य का अनुभव रखती हैं। वर्तमान में वे खबर उत्तराखंड (khabaruttarakhand.com) से जुड़ी हैं। उत्तराखंड की राजनीतिक हलचल, देश-दुनिया की प्रमुख खबरें और धर्म से जुड़े विषयों पर इनकी रिपोर्टिंग तथ्यपरक और गहन होती है। उत्तराखंड | TV + Digital Media खबर उत्तराखंड
Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें