Dehradun NewsHighlight

एंटीजन टेस्ट कराने ऋषिकेश एम्स आए व्यक्ति की मौत, रिपोर्ट आई थी पॉजिटिव

ऋषिकेश में भी कोरोना का कहर बढ़ता जा रहा है जिसे देखते हुए डीएम ने वहां सम्पूर्ण कर्फ्यू लगाने का ऐलान किया। वहीं बता दें कि ताजा वाक्या ऋषिकेश का है जहां राजकीय चिकित्सालय में एंटीजन टेस्ट कराने आए एक व्यक्ति की मौत हो गई। इनकी रिपोर्ट पॉजिटिव आई थी। मृतक सुरेंद्र सिंह पोखरिया की उम्र 54 वर्ष पुत्र सोनी सिंह निवासी भट्टोंवाला गुमानी वाला श्यामपुर ऋषिकेश मंगलवार को सुबह करीब 10 बजे राजकीय चिकित्सालय में अपना कोविड एंटीजन जांच कराने आए थे। चिकित्सालय की लैब में जांच केंद्र में उन्होंने अपनी जांच कराई। इसमें उनकी रिपोर्ट पॉजिटिव आई। उसके बाद अचानक उनके सीने में दर्द हुआ। जिस पर उन्हें हॉस्पिटल की इमरजेंसी में लाया गया, जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। चिकित्सकों के मुताबिक संभवत हार्ट अटैक के कारण उनकी मौत हुई है। मामले की सूचना पुलिस को दी गई। पुलिस ने अग्रिम कार्रवाई के लिए शव को मोर्चरी में रखवा दिया है। मृतक के स्वजन चिकित्सालय पहुंच गए हैं।

Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें